jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

किसानों के साथ एक बार फिर छलावा साबित हुआ केंद्रीय बजट – आम किसान यूनियन

मकड़ाई समाचार हरदा: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नवीन बजट किसानों के लिए बेहद निराशाजनक और हताश करने वाला है। देश का अन्नदाता इस बजट से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन बजट में किसानों की मूल समस्याओं पर कोई ठोस और प्रभावी समाधान नहीं किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में पवन बिश्नोई

आम किसान यूनियन ने कहा कि 

- Install Android App -

आज भी किसान फसल नुकसान, बढ़ती लागत, कर्ज के बोझ, महंगे खाद-बीज-कीटनाशक, सिंचाई संकट और उचित समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इन मुद्दों को सिर्फ आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित रखा गया है। जमीनी स्तर पर किसान को सीधा लाभ पहुँचाने वाली कोई ठोस नीति नजर नहीं आती।

फसल बीमा योजना आज भी किसानों के लिए एक मजाक बनी हुई है। समय पर सर्वे नहीं, मुआवजा नहीं, और बीमा कंपनियों की मनमानी जारी है, लेकिन बजट में इस पर कोई सख्त प्रावधान नहीं किया गया। इसी तरह प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज भी नाकाफी है।

आम किसान यूनियन का स्पष्ट कहना है कि यह बजट कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के हित में है, जबकि किसान को फिर से नजरअंदाज किया गया है। सरकार यदि सच में किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है, तो उसे कर्ज माफी, लागत के अनुसार MSP की गारंटी, सिंचाई और बीमा व्यवस्था को मजबूत करना होगा।