jhankar
ब्रेकिंग
राउ थाने में पदस्थ ASI मधुकर विश्वकर्मा ने खाकी वर्दी को किया शर्मसार ! हंडिया निवासी पत्रकार साथी क... पांच दिवसीय मनेगा परशुराम जन्मोत्सव : 24 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा  हरदा - सर्व ब्राह्मण एमपी में MSP पर गेहूँ खरीदी की तारीखें तय— इंदौर-उज्जैन-भोपाल-नर्मदापुरम में 10 अप्रैल से, शेष संभाग... नीमच में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले: गेहूं-मेथी की फसल भीगी; किसानों की चिंता बढ़ी गैस की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं: सागर में ऑटो-रिक्शा की लंबी लाइनें मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी, MPL के लिए कल लगेगी बोली मनपसंद गाना नहीं बजा तो DJ पर बवाल, कुर्सियां चलीं हवा में 100 रुपये के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार भोपाल: मामूली विवाद में युवक की हत्या, परिजनों का थाने घेराव और चक्काजाम

हमें एक रहना चाहिए लेकिन बीजेपी के लोग देश में फैला रहे गलतफहमी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर चिंता जताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें एक रहना चाहिए लेकिन बीजेपी के लोग देश में गलतफहमी फैला रहे हैं। प्रियंका गांधी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्ट रणनीति पेश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोगों की जान खतरे में है, क्योंकि लगातार बमबारी हो रही है। ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए क्या योजना बनाई है।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कहा कि युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना उचित नहीं है। इस मामले में पूरा देश एकजुट है और सभी की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि एकजुटता का मतलब यह नहीं है कि समस्याओं पर सवाल न उठाए जाएं। संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, ताकि सभी दल मिलकर समाधान खोज सकें। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ रहा है, संकट भी गहराता जा रहा है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह समय रहते ठोस कदम उठाए और देश को भरोसा दिलाए कि हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से चर्चा की मांग को एक सकारात्मक पहल बताया।

प्रियंका गांधी ने देश के भीतर बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अब गैस सिलेंडर खरीदना कठिन होता जा रहा है, जिसका सीधा असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि महंगाई जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया जाए और ठोस नीतियां बनाई जाएं। प्रियंका ने कहा कि संसद में खुली चर्चा से न केवल समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है बल्कि सभी पक्षों के सुझावों से प्रभावी समाधान भी निकाला जा सकता है।