jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

अजब-गजब, शादी करने के बाद युवक प्रेमिका को बोला-घर जाओ और दस लाख रुपये दहेज लेकर आना

युवती ने बताया कि जनवरी 2022 में उसने चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शादी कर ली

चंडीगढ़ : युवती को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ संबंध बनाए, बल्कि मंदिर में शादी करने के बाद युवती को उसके अपने घर जाने को कह दिया। यही नहीं युवती को यह भी कहा कि पहले अपने स्वजनों को मनाना और फिर दस लाख रुपये लेकर उसके (लड़के) घर आना। इसी शिकायत पर महिला थाना पुलिस नारायणगढ़ ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस तरह से दोस्ती प्यार में बदली

युवती ने बताया कि वह राजकी पालीटेक्निक मोरनी हिमाचल से डिप्लोमा कर रही है। साल 2019 में उसने ड्यूटी असिस्टेंट की ट्रेनिंक की थी। ट्रेनिंग के दौरान ही उसकी दोस्ती अनिल कुमार निवासी गांव हगौला जिला पंचकूला के साथ हो गई। अनिल कुमार कई बार उससे मिलता रहा और बाद में फैसला लिया कि वे स्वजनों की सहमित से शादी करेंगे। युवती ने बताया कि वह अपना करियर बनाना चाहती थी और स्वजनों की सहमति से ही शादी करना चाहती थी। अनिल ने उसे अपनी बातों में फंसाकर उससे संबंध भी बना लिए। युवती ने बताया कि जनवरी 2022 में उसने चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शादी कर ली।

- Install Android App -

मंदिर में शादी कर आरोपित ने युवती को उसके घर भेजा

युवती ने बताया कि मंदिर में शादी करने के बाद जब उसने अनिल के साथ उसके (अनिल) जाने को कहा तो मंदिर परिसर से बाहर आते ही अनिल ने कहा कि वह अपने घर चली जाए और स्वजनों को मनाए। साथ ही दहेज के रूप में दस लाख रुपये की रकम लेकर आए। इसके बाद ही उसके स्वजन युवती को बहू के रूप में स्वीकार करेंगे। उसने अनिल को एक महीने तक काफी मनाने की कोशिश, लेकिन वह नहीं माना।

स्वजनों को सारी बात बताई

करीब एक माह तक अनिल को मनाने के बाद जब बात नहीं बनी, तो युवती ने अपने स्वजनों को इसके बारे बताया। यह सुनकर स्वजन भी परेशान हो गए। युवती ने आरोप लगाया कि झांसा देकर अनिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में मंदिर में शादी का उसे उसके माता-पिता के भरोसे छोड़ दिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।