jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

एमपी न्यूज: किसानो के खेतो मे मोटर चुराने वाले चोर गिरोह के 02 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, 14 मोटर पम्प की जप्त।

मनावर/धार। थाना मनावर पुलिस को मोटर (पम्प) चोरी करने वाले 02 आरोपियो को पकडने में बड़ी सफलता मिली ।लंबे समय से किसानो के खेतो में मोटर पंप की चोरियो हो रही थी। जिसके कारण किसान बहुत परेशान थे। ये
आरोपीगण दिन में खेतो में जाकर रेकी करते थे। और  रात के अंधेरे में खेत के कुओ में सिचाई हेतु लगाई जाने वाली मोटर (पम्प) को चुराते थे। आरोपियों के कब्जे से 14 नग पानी की मोटरे (पम्प), 3 किलो तांबे के तार, 01 एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल कुल मश्रुका कीमती 1,25,000/- रु. रूपये बरामद।
मनावर थाना क्षेत्र के आसपास किसानो द्वारा बारिश नही आने पर अपने-अपने कुओ पर फसलो को पानी की सिंचाई के लिये विद्युत पानी की मोटरे सिचाई के लिए अपने खेतो में लगा रखी थी।

किसानो द्वारा लगातार शिकायते की जा रही थी कि उनके कुओ से मोटरे चोरीयाँ हो रही है।
थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक कमलेश सिंगार के कुशल नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबीर तंत्रो को मजबूत कर कडी से कडी जोडकर ग्राम भग्यापुर के किसानो व गाँव वासियो का सहयोग प्राप्त कर मुखबिर की सूचना से पिपली रोड ग्राम बनेडिया आमरोड से मोटर साईकिल से जा रहे 02 संदेही व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडा, जिनसे नाम पता पुछते उन्होने अपना नाम सरदार सौलंकी व संजय सौलंकी बताया। दोनो संदेहियो को पुलिस गिरफ्त मे लेकर काफी पूछताछ करने पर बदमाशो द्वारा मनावर क्षेत्र के आसपास के गांवो के खेतो व कुओं मे सिचाई हेतु लगाई गई कुल 11 मोटर पम्प अलग अलग दिनो में चोरी कर करना कबूला।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम-पता
1. संजय पिता गोविन्द सौलंकी जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी भग्यापुर थाना मनावर जिला धार
2. सरदार पिता देवसिंह सौलंकी जाति भिलाला उम्र 20 साल निवासी भग्यापुर थाना मनावर जिला धार

आरोपियों ने पूछताछ में टीम को बताया कि हम गाँव व आसपास मे सभी किसानो को जानते है व किसानो के कुओ मे लगी मोटर पम्प को दिन के समय में मोटर सायकल से रेकी करते थे फिर रात के अंधेरे में मोटर साईकिल से जाकर खेतो की मोटर पम्प चोरीया करते थे व मोटर पम्प को अपनी मोटर साईकिल पर रखकर रोड के पुलिया के नीचे छुपाकर रख देते थे।
मनावर पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की निशादेही पर से 14 पानी की विद्युत मोटरे, 03 किलो तांबे के तार व घटना में प्रयुक्त एक एच.एफ. डिलक्स मोटर साईकिल बरामद की है।

आरोपियो द्वारा कबूल की गई चोरी की वारदातो का संक्षिप्त विवरण –

1. फरियादी जगदीश वास्केल निवासी भग्यापुर के कुए से व उसके आस पडोस के कुओ मे लगी कुल 5 मोटर पम्प किमती 20000 रूपये की चोरी होने पर थाना मनावर पर अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध थाना मनावर पर अप क्र 1001/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था ।
2. फरियादी पुष्पराज नरगावे निवासी बनेडिया व उसके आस पडोस के कुओ मे लगी कुल 04 मोटर पम्प व दो स्टाटर किमती 30000 रूपये की चोरी होने पर थाना मनावर पर अपराध क्र 1002/23 धारा 379 कायम किया गया था।
3. फरियादी छतरसिंह जमरा निवासी बनेडिया के कुए व उसके आसपास के कुओ मे लगी किसानो की कुल 5 विद्युत मोटर पम्प कुल किमती 25000 रूपये चोरी होने पर थाना मनावर पर अपराध क्र 1003/23 धारा 379 भादवि का कायम किया था ।
गिरफ्तारशुदा आऱोपीयो से क्षेत्र में हुई अन्य मोटर पम्प चोरी की वारदातो के साथ अन्य संपत्ति संबंधी वारदातो के संबंध मे पुछताछ हेतू माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जायेगा ।
इनका रहा सराहनीय कार्य—
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक कमलेश सिंगार, उनि राहुल चौहान, उनि प्रकाश अलावा, उनि दिलीप तडेवला, सउनि राजेश हाडा, प्र आर 85 कालुसिंह, प्रआर 795 भारतसिंह, आऱ 1058 निखिल अवास्या, आऱ 510 दिनेश सौलंकी, आऱ 402 नाहरसिंह, आऱ 1080 सुनिल तरेटिया, आऱ 638 ललित कुमरावत का सराहनीय योगदान रहा।