jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, राजपूत समाज में शोक की लहर

 

 

 मकड़ाई समाचार जयपुर। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पहले जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार नागौर जिले स्थित उनके पैतृक गांव कालवी गांव में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा|

- Install Android App -

कालवी प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले नेता थे।80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है, तो उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति भी बताया है।

2003 में सामाजिक न्याय मंच बनाकर लड़ा था विधानसभा चुनाव
वहीं लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी।

2006 में लोकेन्द्र सिंह कालवी द्वारा करणी सेना की नींव रखे जाने के दूसरे साल में इसकी चर्चा खूब होने लगी। वजह थी फिल्म जोधा-अकबर…दरअसल, 2008 में लोकेन्द्र सिंह कालवी की इस करणी सेना ने फिल्म जोधा-अकबर का जमकर विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते ये फिल्म राजस्थान में रिलीज भी नहीं हो पाई थी। इसके अलावा एक साल बाद 2009 में करणी सेना द्वारा सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ का विरोध किया गया।