jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

कांग्रेस नेता के भाई की मिली लाश,16 घंटे से लापता था, हत्या की आशंका

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम अमली भौना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान कांग्रेस नेता किरण पंडा के छोटे भाई मनीष पंडा के रूप में हुआ। जो बीते 16 घंटे से घर से लापता था परिजन उसकी पतासाजी में लगे थे। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

- Install Android App -

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनीष शिवम मोटर्स में कैशियर के पद पर पदस्थ था।शुक्रवार रात से घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जूटमिल थाने में दर्ज कराई थी। लगभग 16 घंटे बाद सड़क किनारे मनीष का लाश मिलने से परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। यही वजह है कि पुलिस पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर रही है ताकि पूरे माजरे से मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके। इधर रविवार सुबह पुलिस टीम तड़के सुबह डाग स्क्वायड ट्रैकर डाग रूबी के साथ मौका मुआयना कर रही है ।