jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

कार की चपेट में आई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मकड़ाई समाचार जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत जबलपुर-भोपाल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। घायल युवक को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलखेड़ा पुलिस के मुताबिक कुआं खेड़ा निवासी गोलू लोधी 19 वर्ष गांव के सौरभ गोंड 18 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल एमपी 20 एमवी 1979 से डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। जबलपुर-भोपाल फोरलेन पर पेट्रोल पंप जाने के लिए सड़क के डिवाइडर में जगह बनाई गई है। डिवाइडर के बीच से सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल तेज रफ्तार कार एमपी 20 सीई 3484 की चपेट में आ गई। मोटरसाइकिल गोलू चला रहा था। जबकि सौरभ पीछे बैठा था।

- Install Android App -

मौके पर हो गई मौत : बताया जाता है कि हादसे के बाद गोलू और सौरभ मोटरसाइकिल सहित कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसट गए। इसी दौरान गोलू के सिर से कार का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह मेडिकल में उसका आपरेशन किया गया परंतु हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार मैली गांव निवासी अरुण पचौरी की है। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को खींचकर थाने तक पहुंचाया। पुलिस ने अरुण पचौरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।