jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

कार में गांजे की तस्करी करते दो आरोपित दबोचे

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। कार में गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए दोनों युवकों के पास से साढ़े नौ किलो गांजा बरामद हुआ है। दोनों त्यागी नगर मुरार से शहर में सप्लाई करते थे। शहर में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत एएसपी सुमन गुर्जर ने मुरार थाना पुलिस को त्यागी नगर में गांजे की सप्लाई होने की सूचना दी। इस पर एसाआई पप्पू यादव की टीम ने त्यागी नगर मे ंअपना मुखबिर तंत्र तैयार किया। इस दौरान मालुम ुआ कि विजय गुर्जर व मुनेन्द्र गुर्जर नामक दो लड़के गांजे की तस्करी करते है। दोनों युवक बाहर से गांजा लाकर त्यागी नगर सहित शहर के विभिन्न् हिस्सों में गांजे की सप्लाई करते थे। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित सफेद रंग की आल्टो कार में गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की कार की घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने पहले दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया और कार की तलाशी लेना शुरू किया। कार की तलाशी में पुलिस को 9 किलो 5 सौ ग्राम गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पता कर रही है तस्करों का नेटवर्क: आरोपितों को दबोचने के बाद पुलिस आरोपितों के नेटवर्क का पता कर रही है। आखिर तस्कर कहां से इतनी मात्रा में गांजा लाते थे। साथ ही इनके साथ शहर में और कितने लोग जुड़े हुए हैैं।