jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

कोस्टारिका में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया एक कार्गो विमान

DHL cargo Plane Accident : दक्षिण अमेरिकी देश कोस्टारिका से एक दिल दहला देनेवाला वीडियो सामने आया है। गुरुवार को कोस्टा रिका के जुआन सैंटा मारिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DHL कार्गो का एक विमान इमरजेंसी लैडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया और दो टुकड़ों में बंट गया। संयोग से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 757 के उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद पायलट को हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का पता चला। इसके बाद उसने फौरन इमरजेंसी लैंडिग का फैसला किया। उस समय तक विमान 56 किमी की यात्रा कर चुका था। लेकिन लैंडिंग के समय विमान रनवे पर फिसल गया और गिरकर दो टुकड़ों में बंच गया। इस वजह से उसमें रखा सारा माल रनवे पर बिखर गया।

- Install Android App -

DHL के प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में दोनों पायलटों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर एक का इलाज जारी है। साथ ही विमान को हटाने के लिए हवाईअड्डा अधिकारियों के साथ सहयोग चल रहा है, ताकि उड़ानें फिर से शुरू हो सकें। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। गार्जियन के मुताबिक, क्रैश के चलते हवाई अड्डा पांच घंटे बंद रहा, जिसेस 57 कमर्शियल और कार्गो फ्लाइट्स पर असर पड़ा।