jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा पिस्टलों का बड़ा जखिरा, 55 देशी कट्टे व पिस्टल जप्त

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा जखिरा पकड़ा है। पुलिस ने सिकलीगरों से 55 देशी कट्टे व पिस्टल के साथ ही 11 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं। साथ ही इनकी तस्करी करने वाले खरगोन व देवास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सिकलीगर आधुनिक व उन्नत देशी कट्टे व पिस्टल बनाते हैं। पुलिस ने खरगोन के सिंगनूर गांव के जंगल से औजार, सांचे व औजार बनाने की अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

पुलिस कमिश्रर हरिनारायणा चारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर के माध्यम से पता चला कि खरगोन जिले के ग्राम सिगनूर का रहने वाला आरोपी (सिकलीगर) जलसिंह पिता संतोष सिंह छाबड़ा उम्र 55 साल नि. ग्राम सिगनूर थाना गोगावां जिला खरगोन स्वयं हथियार बनाकर इंदौर शहर में सप्लाई करने आता रहता है सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी को हथियारों की सप्लाई के लिए आते हुए देवगुराड़िया बायपास पर पुल के किनारे खड़े हुए पकड़ा। इसके कब्जे से 10 देशी पिस्टल, 04 नग देशी कट्टे एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

- Install Android App -

पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सामान हीरापुर उदयनगर, देवास के शंकर पिता सीताराम निगम और संतोष पिता शंकर को देता था। यह दोनों सिगनूर के जंगलों में अवैध रूप से हथियार भी बनाते थे। पुलिस ने आरोपित सिकलीगर की निशादेही पर हथियार बनाने का सामान और बनाए गए देशीकट्टा व पिस्टल सिंगनूर के जंगलों में जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों पूछताछ की गई और सिकलीगर द्वारा पूर्व में दिए गए देशी कट्टे व पिस्टल बरामद किए गए। इस प्रकार क्राइम ब्रांच द्वारा एक सिकलीगर व दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार किए गए व इस आरोपियों से कुल 55 अवैध हथियार जिनमें 41 देसी बत्तीस बोर पिस्टल 14 (12 बोर) कट्टे एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए।

उक्त गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर बताया गया कि सिकलीगर द्वारा जंगली जानवरों के अवैध शिकार हेतु भी अन्य गिरफ्तार आरोपियों के देवास के जंगलों में भी भरमार बंदूक बनाकर दी गई है। जिस संबंध में सख्ती से पूछताछ कर उक्त जप्ती अलावा भी भरमार बंदूक व बनाने के औजारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है एवं आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।