jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये

मकड़ाई समाचार हरदा |कलेक्टर  संजय गुप्ता के निर्देशानुसार जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया । साँई मंदिर के पास इंदौर रोड़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान अग्रवाल मार्केटिंग का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फ़ूड डिस्प्ले बोर्ड लगा होना नही पाया गया, जिसे तुरंत लगवाने के निर्देश दिए गए । विक्रय के लिए रखे हुए नमकीन और चाय के नमूने शुध्दता और गुणवत्ता की जाँच हेतु लिए गए ।  ततपश्चात इंदौर रोड़ स्थित कमल किशोर फ्लोर मिल का निरीक्षण किया गया । तैयार माल और रॉ मटेरियल देखा गया । पैकिंग आटे पर खाद्य लायसेंस नम्बर, बैच नम्बर, पैकिंग दिनांक इत्यादि की जाँच को गयी । मिलावट की जाँच हेतु एक मैदा का नमूना जाँच हेतु लिया गया, उक्त सभी नमूनों को जाँच हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा । जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की जा रही है