jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस की ‘गाली’ पर मोदी-शाह का तगड़ा पलटवार, जानिए कैसे हुई जिन्ना की एंट्री

Gujarat Election 2022: गुजरात में पहले चरण के मतदान जारी है, वहीं 5 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम के लिए अभद्र शब्दों को इस्तेमाल किया था। छोटा उदयपुर के बोडली में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस में प्रधानमंत्री को गाली देने की होड़ लगी है। भगवान राम की धरती पर राम भक्तों के सामने मुझे गाली दी गई। यह गाली मुझे नहीं, आप लोगों को दी गई है। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे?’ वहीं अमित शाह ने भी कहा कि जनता मतपत्रों के जरिए कांग्रेस को जवाब देगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

- Install Android App -

‘कांग्रेस के नेताओं की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। उनकी आस्था एक परिवार के साथ है। यही कारण है कि वे समय-समय पर सीमा लांघते रहते हैं। परिवार को खुश करने के लिए मुझे गाली दी जाती है। जो नेता मुझे जितनी गाली देगा, उनके नंबर उतने बढ़ेंगे। कांग्रेस ने भी भगवान राम में आस्था नहीं दिखाई, कभी रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी की। अब मुझे गाली देने के लिए !@#$%^ को लेकर आई है। देश के प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ती है, लेकिन वो जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतने खिलेगा।’

गिरिराज सिंह ने ओवैसी को बताया दूसरा जिन्ना

इस बीच, भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा, ओवैसी दूसरे जिन्ना हैं। वे देश को बांटना चाहते हैं। कभी गजवा-ए-हिंद की बात करते हैं, तो भी लव जिहाद को बढ़ा देते हैं।
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली में श्रद्धा का मर्डर भी लव जिहाद का हिस्सा है। आफताब केवल हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था। यह साफ हो चुका है, लेकिन अब तक कांग्रेस या केजरीवाल की पार्टी या टुकड़े-टुकड़े गैंग ने इसकी निंदा नहीं की।