jhankar
ब्रेकिंग
पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन श्री भैरो बाबा युवा समिति द्वारा संजय वार्ड मे 9 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा का आगमन आज . कमल किशोर नागर को सहपरिवार जान से मारने की धमकी, रहटगांव थाने में सौंपा ज्ञापन - सुरक्षा की मांग भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पंजाब में H1N1 के मामले 220 पार - जालंधर अस्पताल में अलग... हंडिया बस स्टैंड पर सजी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, अफसर खां उर्फ ईम बाबा ने शुरू की दुकान,,,, जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक

ग्लेशियर टूटने के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी, इन नंबरों पर करें संपर्क

मकड़ाई समाचार देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर (Helpline numbers) जारी कर दिए गए। परिजन या रिश्तेदार अपने के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 1070 or 9557444486 पर कॉल कर सकते हैं। इन पर कॉल पर मदद मांगी जा सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सरकार ज़रूरी कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल पर जल्द पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि चमोली जिले से एक प्राकृतिक आपदा की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभागों को स्थिति से निपटने के लिए निर्देश दिया गया है। लोगों से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। वहीं चमोली जिले की पुलिस ने बताया है कि तपोवन रेणी क्षेत्र में ग्लेशियर फटने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुंची है, जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और अलकनंदा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को जल्दी से जल्दी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

केदारनाथ जैसी तबाही की आशंका

- Install Android App -

बड़ी तबाही की आशंका को देखते हुए लोगों को 2013 में केदारनाथ में भीषण तबाही की यादें ताजा हो गई हैं। केदारनाथ में पहाड़ों के टूटने और नदियों में आए उफान ने भयावह हालात पैदा कर दिए थे। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने भयानक तबाही हुई है। ग्लेशियर फटने के कारण हाइड्रो पॉवर प्रोजेकेट बांध टूटने से कई गांवों में पानी भर गया है। साथ ही 150 से अधिक मजदूरों के बहने की आशंका है।

राहत व बचाव कार्य में तेजी

प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस प्राकृतिक हादसे में कई घरों के बहने की भी आशंका है। स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा के मद्देनजर धौलीगंगा नदी के किनारे बसे कई गांवों को खाली कराने का आदेश दे दिया है। साथ ही पानी के तेज बहाव के कारण कीर्ति नगर, देवप्रयाग, मुनि की रेती जैसे इलाकों में अलर्ट रहने को कहा है।