jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में की जा रही साज सज्जा

सुनील पटल्या बेड़िया। आगामी 30 अगस्त सोमवार को बेड़िया व आस पास गाँवो में जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में साज सज्जा की जा रही है । यहां नगर के गुर्जर मोहल्ला कृष्ण मन्दिर, हरिजन मोहल्ला कृष्ण मन्दिर, राम मन्दिर, मोटी माता मन्दिर, मण्डी गेट शिवालय एवं गणेश मन्दिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा । धर्माचार्य प्रमुख पण्डित संजय पाठक ने बताया की सभी मंदिरों में विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक झाकियां बनायी जाएगी । मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन होगा । रविवार रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।तत्पश्च्यात आरती एवं माखन मिश्री, पञरि की प्रसादी वितरण होगा ।