jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

टिमरनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घँटे के अंदर खरतलाय गॉव में हुई ढाई लाख की चोरी का किया खुलासा, आरोपी चोर गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार टिमरनी।
टिमरनी थानान्तर्गत ग्राम खरतलाय में रमेशचंद्र सिंह राजपूत के सूने मकान में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को हुई चोरी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ट्रेप कर आरोपियों सहित चोरी गये सामान व रुपयों को जप्त किया है। टिमरनी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयो में एक नाबलिंग भी शामिल है।
उक्त घटना के संबंध में फरियादी सत्येन्द्र राजपूत निवासी खरतलाय द्वारा अपने बड़े पापा रमेशचंद्र सिंह राजपूत के घर में रखी अलमारी उसमें रखे गहने, नकदी व कपड़े सहित चोरी होने की रिपोर्ट दिनांक 08/09/2021 को थाना टिमरनी में दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदेही से पूछताछ और डॉग स्कवॉड की सहायता से चोरी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, चोरों द्वारा गेती की सहायता से दरवाजे को तेड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी टिमरनी परि उपुअ रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी रंजीत पिता बलराम ठाकुर जाति कोरकू निवासी ग्राम खरतलाय तथा एक विधी का उल्लंघन करने वाले बालक को गिरफ्तार कर टूटी अलमारी तथा चोरी गई सामग्री नगदी 54350 रुपये तथा सोना चांदी के आभूषण व कपड़े सहित लगभग 2.50 रुपये का मशरूका दोनों से जप्त कर ली है।

- Install Android App -

जप्त की गई सामग्री:- नगदी 54350 रुपये, 150 रुपये की चिल्लर एवं चोरी गई अलमारी सहित 03 नग चांदी की ट्रे 03 नग सोने की जेन्टस अंगूठी, 02 नग सोने की लेडिस अंगूठी, 01 जोड़ चांदी की पायल, 09 नंग चांदी के बिछिया, 03 नग चांदी के सिक्के, 01 सेट सोने की कान की छोटी बाली, 01 नग चांदी की छोटी गणेश मूर्ति व कुछ आर्टिफीसियल ज्वेलरी, 10 नग नई साड़िया तथा 02 जोड़ शर्ट पेन्ट के कपड़े जिनकी कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये है।

पुलिस टीम में इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टिमरनी रवि शर्मा (परि. उ.पु.अ.), उनि के. एल. गज्जाम, सउनि बी. एम. सोलंकी, सउनि अनुज बघेल, विजय कुमार, प्र. आर., नीलेश तिवारी, आर. पिन्टू उईके, आर. संजू चौहान, डॉग मास्टर रीतेश की प्रमुख भूमिका रही ।