jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

टिमरनी: स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही गर्भवती महिला को लगाई एक्सपायर बॉटल

जच्चा बच्चा की जान को हो सकता था खतरा पति की शिकायत पर बदली बाटल

मकड़ाई समाचार हरदा टिमरनी। जिले में स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही के मामले एक के बाद एक आते जा रहे हैं अभी जिला चिकित्सालय में मुख्य द्वार पर आदिवासी महिला के प्रसव का मामला थमा भी नही था कि एक ओर मामला सामने आया जिसमें एक गर्भवती महिला जिसे घबराहट होने पर अस्पताल में उसे एक्सपायरी डेट की बाटल लगाई जा रही थी। इस बात की शिकायत की गई तो बाटल को तुरंत बदल दिया गया।इस तरह की लापरवाही पूरे जिले में स्वास्थ्य अमले के द्वारा दिखाई जा रही है। अपनी निजी मरीजो के देखने में व्यस्त जिम्मेदार चिकित्सक भी सरकारी अस्पताल में कम ही समय दे रहे है।

मामला टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां एक गर्भवती महिला शबनम को एक्सपायर डेट की बॉटल अस्पताल में लगाई गई। पूरी जानकारी देते हुए महिला के पति अशफाक खान निवासी वार्ड नं.15 ने बताया कि उसकी पत्नि अभी गर्भवती है।समय समय पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखवाया जाता है। परसो भी उसे दिखाया था बुधवार की शाम से उसे घबराहट होने लगी तो गुरुवार को अस्पताल में दोपहर 2 बजे के उसे भर्ती कराया गया।जहां पर डाक्टर मैडम के देखने के उपरांत बाटल लगाई गई थी। मेरे द्वारा जब उस बाटल को देखा गया तो उसकी एक्सपायरी डेट भी निकल चुकी थी।मेने तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्यकर्मी को दी ।मुझे बताया गया कि इससे कुछ नही होगा घबराने की आवश्यकता नही हैं। घबराहट परेशानी होतो तुरंत दिखवाए।

- Install Android App -

एक्सपायरी डेट की दबाए है जानलेवा

तीन महिने बाद बंद बाटल में बंद पानी भी एक्सपायर हो जाता है।फिर दवा तो विशेष रुप से निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा कहा जाता हैं कि एक्सपायरी के बाद इसका उपयोग हानिकारक हैं। स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगो की जान के साथ खिलवाड़ क्यू कर रहा है। जबकि यह दवाएं भी सरकारी है फिर इन्हे लोगो में सही समय पर क्यूं नही उपयोग की जाती हैं। आज एक गर्भवती महिला को एक्सपायरी डेट की बाटल लगाई गई हैं। इससे उसे और उसकी गर्भस्थ शिशु की जान पर खतरा बन सकता है। इसका जिम्मेदार कौन होगा।

इनका कहना है।
में अभी भोपाल मीटिंग में हु। हम जांच करवायेंगे। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
डॉक्टर सुधीर जैसानी
सीएमएचओ जिला अस्पताल हरदा