jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

टीवी देखने पर हुआ पति-पत्नी का विवाद, पत्नी ने पति की आंख फोड़कर मायके भागी

पीड़‍ित का कहना है कि पत्नी सहित उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

मकड़ाई समाचार छतरपुर। छतरपुर के लोधी कुइया इलाके में टीवी देखने पर हुए विवाद में पर पति की आंख फोड़कर पत्नी जेवर व अन्य जरूरी सामान लेकर अपने मायके भाग गई। इधर पति अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। पति ने पत्नी सहित सास व साली के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। घायल पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़‍ित का कहना है कि पत्नी सहित उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक छतरपुर के लोधी कुइया निवासी संजय पुत्र बाबूराम सोनी 20 मार्च को अपने घर पर टीवी देख रहा था। इसी दौरान टीवी देखने के उपर उसका विवाद पत्नी से हो गया। विवाद के दौरान पत्नी प्रीती सोनी उससे नाराज हो गई और भला बुरा कहने लगी। जब संजय टीवी बंद करके वह जैसे ही कमरे से बाहर निकला तभी पत्नी ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। जिससे आंख फूट गई। इसके बाद पत्नी घर से अपने मायके सटई भाग गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इधर उसकी पत्नी अपनी मां व साली व रवि साहू के साथ घर पर आई और घर में रखे जेवरात लेकर चली गई।

संजय ने बताया कि आंख में चोट लगने से उसकी आंख खराब हो गई है। उसकी पत्नी व सटई निवासी उसकी सास, साली और रवि साहू उसके घर आए और प्रीति सारे जेवर व अन्य सामान लेकर उनके साथ मायके सटई चली गई है। पीड़ित संजय ने अपनी पत्नी, सास, साली व रवि साहू के खिलाफ बयान देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षा की बात सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर पीडि़त अस्पताल से उपचार लेकर घर पहुंच गया है।