jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

नगर में रात में कट्टे से फायर, क्षेत्र में दहशत फैली

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। नाना नगर में (गोला का मंदिर) में रविवार की रात को विकास का रवि शर्मा से झगड़ा हो गया। झगड़े ने रवि ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली चलने के कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने फायर कर भागे रवि की तलाश शुरू कर दी है। नाना नगर निवासी विकास पुत्र सत्यनारायण का घर के पास ही रविवार की रात को झगड़ा हो गया। दोनों के बीच पहले से तना-तनी चली आ रही है। झगड़े में दोनों के बीच हाथा-पाई हो गई। इसी बीच रवि ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। झगड़े में गोली चलने से दहशत फैल गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि फायर करने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस आरोपित से कट्टा बरामद करने के लिए उसकी तलाश कर रही है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर रवि के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

दीनारपुर मंड़ी के गेट फायर करते हुए वीडियो वायरल करने वालों की हुई पहचान- तीन दिन पूर्व नारायण विहार कालोनी के पास स्थित दीनारपुर गल्ला मंड़ी के गेट के सामने खड़े होकर कुुछ युवकों ने कट्टा से फायर करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल किया था। इन युवकों का वीडियो वायरल कर क्षेत्र में रंगबाजी करने का था। वीडियो एसपी अमित सांघी के संज्ञान में आने के बाद गोली चलाते हुए वीडियो वायरल कर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान करने का दायित्व क्राइम ब्रांच को सौपा था। क्राइम ब्रांच ने तीन वीडियो वायरल करने वाले युवकों की पहचान कर तीन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युुवकों से पूछताछ कर कट्टा बरामद करने का प्रयास कर रही है।