jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

नशामुक्ति संबंधी कार्यशाला सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं एलबीएस कॉलेज हरदा द्वारा शराब की लत से मुक्ति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला  एल.बी.एस. कॉलेज, हरदा के अन्तरंग सभागार में आयोजित हुई। यह कार्यशाला तीन सत्र में आयोजित की गई।

प्रथम सत्र में कलेक्टर श्री गर्ग  ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि नशे की दुष्प्रवृत्ति के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए। नशे से किसी का भला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि नशा करने वाला व्यक्ति खुद ठान ले, तो वह आसानी से नशा छोड़ सकता है। बहुत सी समाजसेवी संस्थाएं इस कार्य में नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की मदद करती हैं।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने नशा प्रवृत्ति के कारण होने वाले सामाजिक दुष्प्रभाव विषय पर  संबोधित कर विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अफीम, गांजा, चरस, भांग , शराब, कोकीन, हशीश में से नशा किसी का भी किया जाए, उसका नशा करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर तो प्रभाव पड़ता ही है साथ ही  उसके परिवार के सदस्यों को भी नशे के दुष्परिणाम झेलना पड़ते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने निदान पोर्टल के बारे में बताया कि इस पोर्टल पर देश के सभी राज्यों में नशे के कारोबार में लगे स्मगलरों की जानकारी उपलब्ध रहती है। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं नशे के प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में नशे के आदी होने के कारण और उनके समाधान विषय पर डॉ. मनीष शर्मा व डॉ. गुंजा चौरे द्वारा जानकारी दी गयी तथा अल्कॉहोलिक्स एनॉनिमस के सदस्यों द्वारा नशा छुड़ाने संबंधी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। तृतीय सत्र में पेंटिंग प्रतियोगिता और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें विजेता को 3000 रूपये और उपविजेता को 2000 रूपये के पुरस्कार दिये गए। साथ ही नशे के आदी ऐसे व्यक्ति जो ठीक होना चाहते हैं, उनके लिये पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा लगाई गई।