jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

पं अजय दुबे के मार्गदर्शन में गौशाला संचालन समिति का गठन

मकड़ाई समाचार सतवास/खारिया। ग्राम पंचायत खारिया में 4 वर्षों से बनी गौशाला का संचालन पंचायत नहीं कर पा रही थी। जिसका जिम्मा पंडित अजय दुबे जोकि अखिल भारतीय केसरिया हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक है और कथावाचक भी हैं। इन्होंने उठाया और पंचायत को कई बार अवगत कराया परंतु फिर भी पंचायत की नींद नहीं खुली फिर पंडित अजय दुबे ने ग्राम वासियों के सहयोग से पंचायत को जगाया और 1 ग्राम पंचायत बैठक का आयोजन किया जो कि बैठक बिल्कुल सफल रही। और बैठक में गौशाला संचालन करने की समिति का पंडित अजय दुबे द्वारा गठन कराया गया। जिसके अध्यक्ष विश्राम गवली को नियुक्त किया गया एवं सचिव सुरेश जाधव को नियुक्त किया गया। सुभाष पवार को उपाध्यक्ष एवं दीपक रानियां को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही ग्राम पंचायत के अलग-अलग युवाओं को एवं वरिष्ठ व्यक्तियों को सदस्यता ग्रहण कराई। शपथ दिलाई कि हम सभी गौ माता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे और गोवंश की सुरक्षा के लिए सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पंडित अजय दुबे ने सभी को शपथ दिलाई साथ ही ग्राम वासियों का अवगत कराया है कि अब हमें मिलकर गौ माता की सेवा करनी होगी एवं मां नर्मदा गौशाला ग्राम पंचायत में जो बनी हुई है इसका संचालन सभी को एकत्रित होकर करना पड़ेगा।