jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

पत्नी से झगडे़ के दौरान पति ने गुस्से में कुत्ते के बच्चे को तीन मंजिला मकान से नीचे फेंका,पत्नि की शिकायत पर मामला दर्ज

मकड़ाई समाचार भोपाल|पिपलानी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने और कुत्ते के बच्चे को मकान की तीसरी मंजिल से फेंकने का केस दर्ज कर लिया है। तीसरी मंजिल से नीचे फेंके जाने की वजह से कुत्ते के बच्चे के पैर में चोट लगी है।पशु प्रेमी प्रमांशु शुक्ला ने बताया कि रेनु गोयल पिपलानी इलाके में स्‍थित रत्नागिरी अपार्टमेंट में अपने पति देवेंद्र गोयल के साथ रहती हैं। रेनु ने एक माह पहले एक देशी प्रजाति के कुत्ते के बच्चे को घर में पाला था। सोमवार रात देवेंद्र शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्‍नी ने विरोध किया तो देवेंद्र ने उसके दुलारे कुत्ते के बच्चे को उठाया और तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। साथ ही वह पत्नी को भी बालकनी से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। रेनु ने घटना के बारे में उसे फोन पर जानकारी दी। इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देवेंद्र गोयल के खिलाफ मारपीट करने, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कुत्ते के बच्चे के पैर में चोट लगी है। पशु प्रेमी प्रमांशु शुक्‍ला उसे जहांगीराबाद स्‍थित पशु चिकित्‍सालय ले गए, जहां उसका उपचार किया गया।