jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है सरकार की उपलब्धियों की जानकारी |

हरदा |  जनसंपर्क विभाग द्वारा भोपाल से भेजा गया प्रचार वाहन इन दिनों हरदा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर सरकार की गत 3 वर्षों की उपलब्धियां तथा लाडली बहना योजना के संबंध में वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहा है। इस प्रचार वाहन द्वारा गत दिनों खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुहालकला, जटपुरामाल, कमताड़ा, मसनगांव, बमनगांव, कमताड़ी, चारूवा, लोलांगरा, काकड़कच्छ, बेड़ियाकला, लोनी, बाफला व ढोलगांव का भ्रमण किया गया और इन ग्रामों में वीडियो फिल्म प्रदर्शित कर सरकार की वह 3 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है। आगामी दिनों में भी इस प्रचार वाहन के माध्यम से हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।