jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

प्रधानमंत्री की लाल किले से की गई घोषणा को लगा रहे हैं पलीता

सद्भावना मंच ने मुख्य डाकघर सहायक अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

- Install Android App -

खंडवा। प्रधानमंत्री ने गरीब के घरों को उजाला करने के लिए उज्जवला योजना के तहत लाल किले से पुरे भारत भर में एल ई डी, पंखे, ट्यूब लाइट की बिक्री 3 साल की गैरंटी के साथ प्रारंभ की थीं। किंतु कई महीनों से इस योजना के अंतर्गत सामग्री बिक्री नहीं की जा रही है, शायद प्रधानमंत्री की उस योजना को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा खंडवा मुख्य पोस्ट ऑफिस में डाकघर सहायक अधीक्षक रविंद्र भालसे को मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौपकर शीघ्र ही पंखे, ट्यूबलाइट एवं बल्ब उपलब्ध करवा जाने की मांग की गई। इस अवसर पर मंच के जगदीशचंद्र चौरे, आनंदपाल सिंह तोमर, गणेश भावसार, चंद्रकांत सांड, सुरेंद्र गीते, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, नारायण फरकले, सुभाष मीणा आदि सहित सदस्य उपस्थित थे।