jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 3 अप्रैल को हरदा आएंगे |

हरदा | प्रदेश के जल संसाधन तथा मत्स्य पालन विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 अप्रैल सोमवार को हरदा आएंगे, तथा अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल भी मीटिंग एवं भ्रमण के दौरान उनके साथ रहेंगे।

- Install Android App -

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 3 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाउस हरदा पहुंचेंगे तथा प्रातः 11 बजे से जल जीवन मिशन, लाड़ली बहना योजना तथा ओलावृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा जिला पंचायत में आयोजित अधिकारियों की बैठक में करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर 1 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे लाडली बहना योजना के पंजीयन के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण करेंगे, और इसके बाद अपरान्ह 4 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।