jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

बागेश्वर धाम NEWS: जल्द शादी करेंगे और टीवी पर लाइव प्रसारण भी होगा- धीरेंद्र शास्त्री

मकड़ाई समाचार छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में बागेश्वर धाम में लगे दिव्य दरबार में कही। हालांकि शादी किससे करेंगे और कहां करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी शादी होगी तो उसका टीवी पर प्रसारण भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारी शादी की बात चलती रहती है। हम कोई साधू महात्मा नहीं है। हम सामान्य इंसान हैं और बालाजी के चरणों में ही रहते है। हमारी परपंपरा में बहुत से महापुरुष गृहस्थ जीवन में रहे हैं। भगवान भी गृहस्थ जीवन में ही प्रकट होते हैं।

जल्द शादी करेंगे टीवी पर लाइव प्रसारण

- Install Android App -

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जल्द शादी करेंगे और लोगों को बुलाएंगे। लेकिन अधिक लोगों को नहीं बुला सकते। क्योंकि उनकी व्यवस्थाएं नहीं हो पाएंगी। इसलिए शादी का टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे सभी लोग शादी में शामिल हो जाएंगे। शास्त्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सब हिंदू एक हों, ऐसी हमारी ईश्वर से प्रार्थना है।हम उसी के लिए कार्य कर रहे। हम जुटे रहेंगे, जब तक तन में प्राण रहेगा। हमें पूरा भरोसा है अपने इष्ट और गुरुदेव पर। यह बात छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही है। धाम के ट्वीटर अकाउंट पर उनका वीडियो संदेश है।