jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ टिमरनी : 30 वर्षीय युवक को चाकू अड़ाकर आधा दर्जन बदमाशों ने किया अपहरण, टिमरनी पुलिस ने 24 घँटे में 4 आरोपी पकड़े, 2 फरार

मकड़ाई समाचार टिमरनी। हरदा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह के आदेशानुसार एसडीओमपी सोनम झाड़बड़े के मार्गदर्शन में टिमरनी नगर निरीक्षक सुशील पटेल सहित टीम ने अपहरण के आरोपियो को को पकड़कर युवक को सही सलामत बचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात फरियादिया मायाबाई पति रामरतन कौशल उम्र 45 साल निवासी ग्राम पीपल्या कला थाना टिमरनी ने थाना हाजिर आकर रात 12.00 बजे करीबन 25 – 30 वर्ष उम्र के 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर अपने लडके प्रदीप कौशल उम्र 30 साल को उठाकर जबरदस्ती कार में डालकर ले जाने की रिपोर्ट टिमरनी निवासी विनय कौशल व उसके भाई छोटू कौशल पर शंका जाहिर करते किया, रिपोर्ट पर ज्ञात बदमाशों के विरूध्द अप.क्र.128/22 धारा 365 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया तथा अपहृत प्रदीप कौशल की दस्तयाबी व आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

बाद अपहृत प्रदीप कौशल की तलाश करते को बरामद किया गया जिसने बयानों को स्वयं व अपने भाई संदीप कौशल का संदीप के साले टिमरनी निवासी विनय कौशल के साथ झगड़ा होना तथा बताया कि रात 12.00 बजे करीब विनय का छोटा भाई छोटू उर्फ नीलेश अपने साथी भिक्का कौशल निवासी टिमरनी व एक अन्य लडके के साथ घर में आये और मुझे जबरदस्ती उठाकर एक नीले रंग की शिफ्ट कार में बैठा लिया, कार में पहले से 03 लडके और भी बैठे थे जो सभी मुझे मारपीट गाली गुफ्तार करते व जान से मारने की धमकी देते चाकू अड़ाकर टिमरनी हरदा होते नसरूल्लागंज तरफ ले गये, फिर छोटू उर्फ नीलेश ने फोन पर बातचीत करके अपने साथियों को बताया कि पुलिस को पता चल गया है। तो उन्होने मुझे नसरूल्लागंज के पास एक गांव में छोड दिया । जो कार चला रहा था उसे सभी अतुल बोल रहे थे, दूसरा जो हट्टा कट्टा व अच्छी उंचाई का है, उसे अनिल बोल रहे थे, एक हल्की दाढी का लडका था जिससे सभी सत्यम कहकर बात कर रहे थे, एक सांवला सा मध्य उचांई का लड़का था जिसे सभी जितेन्द्र बोल रहे था तथा छोटू उर्फ नीलेश व भिक्का कौशल को मैं पहले से जानता पहचानता हूँ।

मामले की विवेचना में आये तथ्यों एवं अपहृत प्रदीप कौशल के कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी विकास उर्फ भिक्का कौशल कौशल को कस्बा टिमरनी से एवं छोटू उर्फ नीलेश कौशल, अतुल पवार, अनिल केवट को नसरूल्लागंज जिला सीहोर से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी छोटू उर्फ नीलेश कौशल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार छुरा जप्त किया गया है, गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से पूछताछ की गई, जिन्होने आरोपी नीलेश उर्फ छोटू के भाई विनय कौशल के साथ मारपीट करने की बात को लेकर प्रदीप का अपहरण करना व उसके साथ मारपीट करना बाद में बाद में पुलिस के डर से उसे छोड़ देना स्वीकार किया है। मामले में धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि. का ईजाफा किया गया है तथा घटना में शामिल बदमाश जितेन्द्र कौशल एवं सत्यम पवार की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त नीले रंग की शिफ्ट कार क्रमांक MP04CN5433 की जप्ती के प्रयास जारी है।

- Install Android App -

गिरफ्तार आरोपी के नाम- 
1.छोटू उर्फ नीलेश पिता ताराचंद कौशल निवासी टिमरनी हाल नसरुल्लागंज,
2.भिक्का उर्फ विकास पिता ललताप्रसाद कौशल निवासी लोधी मोहल्ला टिमरनी
3.अतुल पिता जीवन सिंह पवार निवासी नंदगांव नसरूल्लागंज जिला सीहोर
4.अनिल पिता संतोष केवट निवासी सरवरा कालोनी नसरूल्लागंज जिला सीहोर
फरार आरोपीः- 
1.जितेन्द्र पिता मनोहरी कौशल निवासी सरवरा कालोनी नसरूल्लागंज जिला सीहोर
2.सत्यम पिता मिश्रीलाल पवार निवासी निवासी रिषिनगर नसरूल्लागंज जिला सीहोर

पुलिस टीम

पुलिस टीम थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक सुशील पटेल, उनि अजय रघुवंशी, उनि अमित भारद्वाज, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि अनुज बघेल, प्र.आर. राजेश गुर्जर, प्र.आर. नीलेश तिवारी, प्र.आर. मनोज नागले, प्र.आर. अतुल तौमर, आर. मनोज दोहरे (सायबर शाखा), आर. महेन्द्र रघुवंशी, आर. राकेश पटेल, आर. देवेन्द्र, आर. सूरज सिसोदिया, सैनिक सुरेन्द्र मरकाम की विशेष भूमिका रही है।