jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

बीएसएफ के वीर को बेटे ने अर्पित किए पुष्प तो नम हो गई सबकी आंखें

मकड़ाई समाचार खंडवा/ पंधाना। सीमा सुरक्षा बल में तैनात पंधाना तहसील के ग्राम दीवाल निवासी जवान महेश पुत्र हीरालाल प्रजापति की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद सोमवार सुबह पार्थिव शरीर गृह ग्राम दीवार पहुंचा। वीर सपूत महेश प्रजापति के पार्थिव शरीर पर जैसे ही उनके ढाई साल के बेटे ने पुष्प अर्पित किए तो सभी की आंखें नम हो गईं। दोपहर बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पार्थिव शरीर सुबह पंधाना पहुंचने पर क्षेत्र के वीर सपूत को जगह-जगह हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने फूल- माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पंधाना से लेकर ग्राम दीवार तक रास्ते के सभी गांवों में भारत माता की जय और महेश प्रजापति अमर रहे गूंजता रहा। विदित हो कि बीएसएफ जवान महेश प्रजापति की शनिवार रात जैसलमेर (राजस्थान) में डयूटी से लौटते समय रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। देश सेवा में जुटे जिले के युवा की अकस्मात मौत की खबर के बाद से परिवार और ग्राम दीवाल में माहौल गमगीन है।

- Install Android App -

ग्राम में लगेगी वीर सपूत की प्रतिमा

बचपन से देश सेवा के लिए सेना में जाने का जुनुन व लक्ष्य रखने वाले बीएसएफ जवान महेश की ग्राम में प्रतिमा लगेगी। विधायक राम दंगोरे के इसकी घोषणा की है। उन्होंने ग्राम पंचायत से जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।