jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

भाजपा विधायक के घर से 6 करोड़ कैश बरामद, बेटा 40 लाख की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफतार

आगामी विधान सभा के चुनाव मद्दे नजर सभी पार्टियां अपने अपने क्षे़त्र के मतदाताओ को विभिन्न प्रकार की योजनाओ को प्रारंभ कर रिझाने का काम कर रहे है। ऐसे में  भाजपा विधायक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है साथ ही उनके ठिकानों से 6 करोेड़ कैश तथा बेटे को 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो पुलिस ने पकड़ा है।

 मकड़़ाई समाचार कर्नाटक | भाजपा के एक विधायक के ठिकानों से 6 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है। जहां इसी साल चुनाव होना है। चुनाव से पहले भाजपा विधायक के घर से करोड़ों रुपए की बरामदगी और बेटे के रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।कर्नाटक में इस साल के अंत में चुनाव होना है। सभी राजनातिक दलें चुनाव की तैयारियों में जुटी है। भाजपा इस समय राज्य में सत्ता में है और फिर से सत्ता में वापसी को लेकर पूरी मेहनत कर रही है।

भाजपा विधायक पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप

- Install Android App -

चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक विधायक पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है। भाजपा विधायक के बेटे को 40 लाख रुपए रिश्वत लेते अधिकारियों ने रंगेहाथों पकड़ा। उसके बाद विधायक के ठिकानों पर छापेमारी कर 6 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। जिसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। घूसखोरी केस में फंसे भाजपा विधायक के. मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक के चन्नागगिरी विधानसभा से भाजपा विधायक है। विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखाकार है। जिन्हें 40 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

मांगी थी 80 लाख की रिश्वत 

  मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत ने एक टेंडर प्रक्रिया को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्हें उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशांत बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य लेखाकार है। प्रशांत को गुरुवार को कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

विधायक के बेटे से पूछताछ जारी

प्रशांत के पिता के. मदल विरुपक्षप्पा चन्नागिरि विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है। विरुपक्षप्पा का अपने क्षेत्र में मजूत पकड़ है। उनके बेटे प्रशांत को लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारी भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा से भी पूछताछ कर सकते हैं। क्योंकि घूसखोरी के इस केस में भाजपा विधायक की संलिप्तता सीधे-सीधे सामने आ रही है।