jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया...

भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा से 50 हजार की लूट, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही

के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। बनापुरा की भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा से एक अज्ञात चोर ने 50 हजार की लूट कर रफूचक्कर हो गया। लूट का शिकार हुए पीड़ित किसान ने थाने में आकर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव को घटना की जानकारी दी । किसान ने बताया की बनापुरा की भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा से पैसे निकालकर कपड़े की थैली में रखे थे। उसके बाद में पंजाब नेशनल बैंक गया पैसे  थेली में देखे तो नहीं मिले मैं घबरा गया आसपास देखा तो कोई नजर नहीं आया मेरी बात सुनकर आसपास भीड़ लग गई मैंने वहां उपस्थित लोगों से पूछा तो कोई भी जवाब नहीं दे रहा था।

- Install Android App -

पूरे मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि फरियादी से बात हुई है आवेदन लिया गया है घटना की जानकारी लगते ही हमने आसपास तलाशी शुरू कर दी है बैंक के कैमरे भी खंगाले गए हैं जिसमें एक युवती नजर आ रही है जो फरियादी प्रकाश के पास ही एक युवती खड़ी है जिस पर शंका के आधार पर युवती की  तलाश की जा रही है आसपास थानों में भी जानकारी दे दी गई है तलाश जारी है आरोपी कोई भी हो जल्दी पुलिस की पकड़ में होगा।