jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

भूतिया गांव के चौकीदार की अनोखी प्रेम कहानी, 50 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटेगा प्यार

राजस्थान के जैसलमेर के करीब कुलधरा गांव में रहने वाले 82 साल के एक बुजुर्ग इन दिनों खुद को 21 साल का महसूस कर रहे हैं। वजह है उनका 50 साल पुराना प्यार। थार के एक भूतिया गांव में चौकीदार नौकरी करने वाले बुजुर्ग शख्स की 50 साल पुरानी प्रेमिका मरीना अब भारत आने के लिए तैयार है और उनके साथ रहना चाहती है। इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी, जब पहली नजर में ही प्यार हो जाया करता था।

जैसलमेर घूमने आई थी मरीना, यहीं हुई थी पहली मुलाकात

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए अपने इंटरव्यू में 82 साल के बुजुर्ग ने बताया कि मरीना पांच महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान वो उनसे मिली और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मरीना ने पहले अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए उन्हें ‘आई लव यू’ कहा यह सुनकर वो शर्म से लाल हो गए। उन्होंने मरीना की बात का जवाब ही नहीं दिया। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक चिठ्ठियों के जरिए बात होती रही। बुजुर्ग अपने परिवार से छिपाकर प्रेमिका से मिलने ऑस्ट्रेलिया भी गए और वहां तीन महीने तक रहे। इसके लिए उन्होंने 30 हजार रुपए का कर्ज भी लिया।

- Install Android App -

तीन महीने ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान उन्होंने अपनी प्रेमिका से अंग्रेजी भी सीखी। बाद में भारत आकर परिवार के दबाव में उन्होंने शादी कर ली और भूतिया गांव में चौकीदार की नौकरी करने लगे। वो बताते हैं “मैं अक्सर मरीना के बारे में सोचता हूं कि क्या उसने शादी कर ली है?”, I क्या मैं उसे फिर कभी देख पाऊंगा? ‘लेकिन मुझे कभी भी उसे लिखने की हिम्मत नहीं हुई।” समय बीतने के साथ उनकी यादें फीकी पड़ गई और उनके बेटे बड़े हो गए। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई।

सालों बाद फिर आया मरीना का मैसेज

मरीना ने एक महीने पहले फिर उन्हें मैसेज कर हाल-चाल पूछा। अब रोज दोनों के बीच बात होने लगी है। दोनों के पास बात करने के लिए बहुत कुछ है। मरीना ने जीवन भर शादी नहीं की और अब वो भारत आने के लिए तैयार है। अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बुजुर्ग कहते हैं “रामजी की कसम, मुझे ऐसा लगता है कि मैं फिर से 21 साल का हो गया हूं।” कैसा महसूस कर रहा हूं मैं समझा नहीं सकता।”