jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 9 करोड़ लागत से बनी सड़क और 9 माह भी नही चली

मकड़ाई समाचार दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सलगढ़ों को जिला मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़कों का बिछाया जा रहा है। मगर नक्सल क्षेत्रों में बनने वाली सड़क में भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को असुविधा हो रही है तो वहीं विकास भी अवरुद्ध है।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो साल पहले दंतेवाड़ा के पोटाली जाने वाली साढ़े 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया गया था। सालों से नक्सलियों द्वारा बंद की गई इस सड़क को जवानों ने मुक्त करवाकर अरनपुर से जोड़ा था।सड़क में करीब 10 किलोमीटर सड़क में डामर का कार्य पोटाली से हाफु मुंडा तक पूर्ण कर लिया गया था, इसके आगे डब्लूबीएम का कार्य किया गया था, हाफुमुंडा से पोटाली तक बनी सड़क का डामर अब गायब हो गया है। सड़क अभी ठेकेदार की गारंटी में है, पर ठेकेदार द्वारा उखड़ी हुई सड़क का मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को आने जाने में खासी परेशानी हो रही है।