jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

महिला की संदिग्ध मौत, देवर व पति के दोस्तो पर गंभीर आरोप

महिला की संदिग्ध मौत मामले में ससुराल पक्ष पर लगा आरोप, देवर करता था बलात्कार, पति दोस्तो से जबरन बनवाता था शारीरिक संबध

- Install Android App -

बैतूल । सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 18 अप्रेल को हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने बेटी की हत्या करने की बात कही है। बेटी को बेचने सहित पति पर अपने ही दोस्तों से पत्नी के शारीरिक शोषण और देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी से शिकायत में परिजनों ने बताया बेटी की शादी वर्ष 2011 में ग्राम जावरा निवासी युवक से की थी। 18 अप्रेल को उसकी बेटी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना नहीं दी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि दामाद खुद सामने रहकर अपनी पत्नी का शारीरिक शोषण दोस्तों से करवाता था। मृतिका का देवर भी उससे बलात्कार करता था। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2017 में रुपए की मांग के चलते मृतिका पिता ने अपना खेत बेचकर 5 लाख रुपए दामाद को पीथमपुर में घर बनाने के लिए दिए थे। मृतिका को पहले 3 लाख रुपए में पुनासा के एक परिवार में बेच दिया ग था। जिसकी जानकारी होने पर मृतिका का भाई उसे पुलिस की मदद से छुड़वाकर लाया था। मायके पक्ष के लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।