jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

रहटगांव : 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में जयस का रहटगांव बंद का आह्वान, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग 

हरदा : रहटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की आदिवासी मासूम बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया था। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया। सामाजिक संगठन जयस के जिलाध्यक्ष राकेश ककोडिया ने आज टिमरनी अनुविभागीय अधिकारी को लिखित पत्र देकर उक्त घटना के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और 31/12/2023 दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन रहटगांव बंद शांतिपूर्ण तरीके से रखने की बात कही है।

- Install Android App -

मालूम हो की पांच साल की मासूम बेटी का अपहरण कर दो दरिंदे युवकों के द्वारा मासूम के साथ हैवानियत की गई । उसको रात भर जंगल में रखकर उसको नाखूनों से नोचा गया था। मेडिकल के दौरान बालिका के शरीर में 20जगह जख्म के निशान थे।

इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।  वही एक अन्य फरार आरोपी पर नर्मदा पुरम संभाग आईजी ने 15 हजार का इनाम भी रखा है।