jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

वापी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, 44 सीट में से 37 पर भाजपा जीती

अहमदाबाद। गांधीनगर महानगर पालिका की तरह ही वापी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 11 वार्ड की 44 सीट में से 37 पर भाजपा की जीत हुई जबकि कांग्रेस को 7 सीट पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट कटवा बताते हुए हार के लिए उन पर दोष लगाया है।दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले की वापी नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के ग्रह जिले इस नगर पालिका का चुनाव परिणाम भी गांधीनगर महानगर पालिका जैसा ही रहा। भाजपा 44 सीट जीतने में सफल रही जबकि कांग्रेस 7 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई। पाटिल ने पार्टी के विजेता प्रत्याशियों को बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताई। उधर कांग्रेस ने हार के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताया है, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि आप प्रत्यााशियों के वोट काटने के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना। हालांकि इस नगर पालिका में कांग्रेस की सीटें 3 से बढकर 7 हुई है। गौरतलब है कि गांधीनगर महाानगर पालिका में हुए चुनाव में भी आप के चलते कांग्रेस की करारी हार हुई थी।