सिवनी मालवा। बानापुरा उपनगर से लगा हुआ मंडी गेट कहलाने वाला रेलवे फाटक 27 जून से लेकर 3 जुलाई की दोपहर 2:00 बजे तक तक लगातार 7 दिनों तक बंद रहेगा। यह शहर का अत्यंत ही व्यस्ततम गेट है, जहां से 50 से अधिक ग्राम जुड़े हुए हैं। लगातार इस गेट के बंद होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किंतु पीडब्ल्यू आई अमित सिंह ने बताया की अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होने के कारण लगातार बंद किया जा रहा है। यहां से चतुर खेड़ा बावरी सहित 50 गांव का रास्ता है, गेट बंद होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नागरिकों का आने- जाने का रास्ता बनेगा एसडीएम ने किया वैकल्पिक रेलवे गेट का निरीक्षण– बानापुरा उपनगरी क्षेत्र में स्थित मंडी गेट रेलवे फाटक 27 जून से लेकर 3 जुलाई तक लगातार सात दिनों तक बंद रहेगा। यह रेलवे गेट तहसील का अत्यंत ही व्यस्त तम गेट है, जहां से 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। तथा आना-जाना लगा रहता है। इस संबंध में एसडीएम डीएन सिंह तथा तहसीलदार दिनेश सावले ने बानापुरा रेलवे फाटक के बंद होने के कारण वैकल्पिक मार्ग शिवपुर गेट तथा भीलपुरा गेट का निरीक्षण किया। इस संबंध में पीडब्ल्यू आई अमित सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक क्रमांक 220 एसपीएल गेट 27 जून की सुबह 8:00 बजे से लेकर 3 जुलाई रात 12:00 बजे तक अनुरक्षण कार्य के लिए बंद किया जाना है। गेट बंद होने के कारण शिवपुर एवं भीलपुरा गेट पर आवागमन अधिक हो जाएगा।

