jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सचिन तेंदुलकर पर भड़के कांग्रेसी, कटआउट पर कालिख पोती

मकड़ाई समाचार कोच्चि। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और इसी के बहाने कांग्रेस पार्टी भी अपनी राजनीतिक रोटिंयां सेकने में लगी हुई है। कृषि कानूनों का विरोध करते-करते अब कांग्रेस पार्टी दिग्गज पूर्व किक्रेटर सचिन तेंदुलकर के भी विरोध में आ गई है। केरल के कोच्चि में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोत दी। दरअसल कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दूसरे देशों के कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था, इसके बाद युवा कांग्रेस सदस्यों ने सचिन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में कहा था कि भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं इसमें भाग नहीं ले सकतीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए। एक देश के तौर पर एकजुट रहें।’

मारिया शारापोवा से अब जता रहे सहानुभूति

- Install Android App -

साथ ही केरल के कांग्रेस कार्यकर्ता अब टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा से भी सहानुभूति जताते हुए उनकी आलोचना के लिए खेद जता रहे हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में मारिया शारापोवा ने कह दिया था कि वह सचिन तेंदुलकर को नहीं जानती। तब इस बात को लेकर केरल के लोगों ने खूब आलोचना की थी। अब इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे संदेश में लोग कह रहे हैं, ‘सारापोवा आप सही थीं कि सचिन को नहीं जानती थीं। सचिन जानने लायक व्यक्ति नहीं हैं।’

किसान आंदोलन पर देशभर में घमासान

दरअसल देश में इस समय तीन नए कृषि कानूनों को लेकर घमासान जारी है। 26 जनवरी पर ट्रैक्‍टर रैली के दौरान उपद्रवियों जो हिंसा मचाई, उसे पूरे देश में देखा था। आज भी राष्ट्रीय किसान मोर्चा देशभर में चक्काजाम कर रहा है और कांग्रेस पार्टी उसे भरपूर समर्थन दे रही है। ऐसे में अब ये आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है। हालांकि राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में चक्काजाम के दौरान हिंसा की साजिश हो सकती है, इसलिए इन दो राज्यों में चक्काजाम नहीं होगा।