jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

सच्ची घटना : राम से बिछड़ते समय ‘राजा दशरथ’ को आया हार्टअटैक, रामलीला के मंच पर ही त्यागे प्राण

सच्ची घटना : रामायण में प्रसंग है कि जब बेटा राम वनवास पर जाता है तो राजा दशरथ अत्यधिक व्याकुल हो जाते हैं और बाद में प्राण भी त्याग देते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला मंचन के दौरान ठीक ऐसा ही हुआ। यहां राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार की मंच पर ही उस समय मृत्यु हो गई जब वे बेटे के वियोग में ‘राम राम’ पुकारने वाला सीन कर रहे थे। राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले कलाकार का नाम राजेंद्र सिंह था, जिनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 62 वर्ष थी।

घटना गुरुवार रात जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर अफजलगढ़ के हसनपुर गांव की है। अभिनेता राजेंद्र सिंह को दिल का दौरा पड़ा और एक दृश्य के दौरान राम का नाम पुकारते हुए मंच पर गिर गए, जिसमें भगवन राम वनवास के लिए जा रहे थे। दर्शकों ने राजेंद्र सिंह से अभिनय पर जबरदस्त तालिया बजाईं, लेकिन सभी को बाद में महसूस हुआ कि दरअसल उनकी मृत्यु हो चुकी है। रामलीला को तुरंत रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब तक साथी कलाकार कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजेंद्र सिंह पिछले 20 सालों से दशरथ की भूमिका निभा रहे थे।

- Install Android App -

पूरे गांव में छा गया मातम

रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। किसी को समझ नहीं आया कि असल में हुआ क्या था। हर कोई तालियां बजाता रहा, इसे शानदार अभिनय का एक नमूना मानते हुए, लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।’ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इन्हीं ग्रामीणों ने राजेंद्र सिंह को पिछले दो दशकों से साल-दर-साल विभिन्न रामलीला चरित्रों को निभाते हुए देखा था। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की गई है।