jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

समाज सेवी मांगीलाल सारण के निधन पर शोक की लहर

मकड़ाई समाचार हरदा। समाजसेवी मांगीलाल सारण वो वह हस्ती थी जो आज हमारे बीज नहीं हे। कोरोना महामारी से वह जिंदगी की जंग हार गए। उनकी जगह हमेशा दिल में रहेगी जब समाज के गिने चुने लोग ही पढाई करते थे और घर से बाहर जाते थे। उस समय मांगीलाल सारन इंदौर होलकर कालेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे साइंस में बेहद रूची थी।
उस समय उन्होंने राज्यपाल सिंधीया विजया लक्ष्मी पंडित चोधरी चरण सिंह सी राजगोपालाचारी काका कालेलकर को आमंत्रित किया था। मांगीलाल सारन कायागॉव निवासी ने समाज सुधारक के रुप में कई कार्य किये समाज के साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका रही 1989 में होशंगाबाद जनता दल के अध्यक्ष रहे छोटे शहर कई हस्तियां को बुलाने में योगदान रहा जैसे मेनका गांधी सुब्रमणिम स्वामी चन्द्रशेखर विद्याचरण शुक्ल और सुषमा स्वराज के मुंह बोले भाई थे।
जानकारी देते हुए समाजसेविका रेखा विश्नोई ने बताया कि मांगीलाल जी सारण का निधन समाज के लिये अपूरणीय क्षति है। समाजसेविका रेखा विश्नोई ने कहा कि सामाजीक कार्य में तालाब पुनरुत्थान मे सड़क निर्माण बालविवाह विरोध सामुहिक विवाह की शुरूआत में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने अपनी खुद की बेटी की शादी सामुहिक विवाह से की बालिका शिक्षा में बहुत योगदान रहा शिक्षा को वो अपना हथियार कहते थे। इस लिए कई लोगों को पढाई में योगदान दिया प्रकृति से जुड़े रहने का पूरा प्रयास किया पिछले दस वर्षों से ख़ुद जैविक खेती करतें हैं। खेत में वो खुद काम करना और मजदूरों से करवाते वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनके निधन से विश्नोई समाज मे शोक की लहर है।