jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हरदा : खाद्य पदार्थो में मिलावट की शिकायत ऑनलाइन करने की सुविधा हुई शुरू

मकड़ाई समाचार हरदा। उपभोक्ताओं से खाद्यान्न वस्तुओं में मिलावट की सूचना आनलाईन देने की अपील की गई है ।

- Install Android App -

      खाद्य सुरक्षा अधिकारी,खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत किये जाने वाले विविध कार्यो को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. शिकायत पोर्टल (पोषण) प्रारंभ किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के प्रावधान, नियम का खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा पालन न किये जाने एव पदाथों में मिलावट अथवा अनियमितता संबंधी आम नागरिकों द्वारा गोपनीय तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई इस हेतु आम नागरिक विभागीय वैब एड्रेस –mpfdamis.in  पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
             खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत समस्त खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य लायसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है। साथ हीं 1 जनवरी 2022 से खाद्य कारोबारकर्ताओ द्वारा दिए जाने वाले बिल पर खाद्य लायसेंस /पंजीयन नम्बर डालना अनिवार्य हैं।