jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 4 मई को होगा

हरदा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा तथा जमना जैसानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 4 मई को प्रातः 11 बजे से ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में पूर्णतः निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पी.सी. गुप्ता ने बताया कि श्रमिक दिन भर मेहनत मज़दूरी करते है। वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जमना जैसानी फाउंडेशन के सहयोग से श्रमिकों एवं जनसामान्य लिए रक्त समूह की जाँच, रक्त चाप की नाप एवं नेत्र परीक्षण के लिये वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. भरत यादव, डॉ. शरद दोगने एवं अन्य चिकित्सकों तथा उनकी टीम द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया जायेगा। श्री गुप्ता ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।