मकड़ाई समाचार हरदा। रविवार को हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निवास पर युवक कांग्रेस के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रुप से हरदा पूर्व विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुग्रह तोमर, हरदा विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण द्वारा समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जयसवाल के सफलतम 01 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर समस्त कार्यकर्तागण द्वारा पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राजपूत, जिला महासचिव विपिन नामदेव, राहुल राजपूत, पीयूष चाचरे, अभिषेक राठौर, कृष्णा कुछबंदीया, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष हितेश टालें हरदा, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत , हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष गौतम पटेल, मगरदा ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश राय, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक जानी, टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र भाटी, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष गौरव पगारे, करताना ब्लॉक अध्यक्ष आयुष चौधरी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान हरदा, नरेंद्र आठनेरे खिरकिया, सलमान साह हंडिया, राजेश योगी टिमरनी, विवेक कनेरिया रहटगांव एवं अन्य नवीन पदाधिकारीगण एवं युवक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
