jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा : लाड़ली बहना योजना की अनंतिम सूची जारी, दावे आपत्ति आमंत्रित

हरदा : प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन व उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ प्रारंभ की गयी है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि कराये जाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 थी। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि अंतिम तिथि तक प्रविष्ट समस्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर सोमवार 1 मई को संभावित पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची का प्रकाशन लाडली बहना योजना के पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ और एप पर किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के सूचना पटल पर भी सूची चस्पा कर दी गई है। इस प्रकाशित सूची में दर्ज आवेदिकाओं की पात्रता के संबंध में आगामी 15 मई 2023 तक उल्लेखित पोर्टल अथवा एप के माध्यम से आम लोगों द्वारा ऑनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते है। उन्होने बताया कि प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण करने के लिये सीडीपीओ, तहसीलदार व जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की सदस्यता वाली समिति गठित की गई है। यह समिति 15 मई तक दावे आपत्तियों का निराकरण करेगी। उसके बाद अंतिम सूची जारी होगी तथा चयनित महिलाओं के खाते में जून माह से लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रूपये प्रतिमाह जमा कराये जायेंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकरियों को निर्देश दिये है कि यदि कोई व्यक्ति दावे आपत्ति संबंधी आवेदन देना चाहता है, तो वे अपने-अपने कार्यालय में दावे आपत्ति संबंधी आवेदन लेने के लिये एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दें।