jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

उज्जैन: कक्षा आठवी की 4 छात्राएं स्कूल से हुई लापता, नही लगा सुराग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

मकड़ाई समाचार उज्जैन। शहर में एक निजी स्कूल की कक्षा 8 की छात्राएं स्कूल से लापता हो गई परिजनों का कहना है हमने उन्हे सुबह ही स्कूल छोड़ा था। छात्राओ की सरगर्मी से तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक स्कूल की कक्षा 8वीं कक्षा की चार छात्राओं को उनके परिजनों ने बुधवार सुबह स्कूल छोड़ा था।जब उनके परिजन उन्हे स्कूल छूटने के समय जब उन्हे लेने आए तो चारो छात्राऐं स्कूल में नहीं मिली।छात्राओ के स्कूल से लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने आते से ही पूछताछ कर आस पास के सीसीटीवी कैमरे से स्कूल के आस पास का जायजा लिया। जिससे पता चला कि चारो छात्राएं एक दो पहिया वाहन से बैठकर वहां से निकली और रेल्वे स्टेशन पर नजर आई है संभावना जताई जा रही है कि छात्राएं टेªन में बैठकर अज्ञात स्थान की ओर गई है। पुलिस द्वारा उनके परिवार वालो से पूछताछ कर छात्राओ को तलाशते का सुराग खोज रही है ताकि छात्राएं जल्द मिल जाए।
लोटी स्कूल में पढ़ने वाली चार छात्राएं बुधवार को स्कूल आने के बाद एकाएक लापता हो गई। चारों छात्राओं के गायब होने से हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ पुलिस ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें छात्राएं ट्रेन में बैठकर कहीं जाना सामने आया है।

- Install Android App -

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि लोकमान्य तिलक में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली चार छात्राओं को उनके परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह स्कूल छोड़ा था। सभी छात्राओं के स्वजन उन्हें वापस लेने आए तो वह नहीं मिली। इस पर उनकी तलाश शुरू की गई। मामले की सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले तो पता चला कि चारों छात्राएं एक ही दो पहिया वाहन पर बैठकर गई थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल। सूत्रों का कहना है कि छात्राएं स्टेशन पर नजर आई है। आशंका है कि छात्राएं किसी ट्रेन में बैठकर कहीं गई है। देर रात तक पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी रहे।