jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपी , राहुुल लालवानी गिरफतार

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर का बहुचर्चित टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के आत्महत्या मामले मे पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी राहुुल लालवानी को पुलिस ने शहर के तेजाजी नगर से गिरफतार किया है। ज्ञात हो कि मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल ललवानी और उसकी पत्नि पर 5- 5 हजार का रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। डीसीपी अमित तोलानी ने बताया कि आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। देश के सभी बस रेल्वेे स्टैशन एयरपोर्ट इंदौर मुंबई जयपुर में अलर्ट जारी किया था। ललवानी के गिरफतार होनेे से पुलिस को बहुत राहत मिली है।
वैशाली की मां अन्नू ठक्कर  ने पुलिस को बताया कि वैशाली काफी दिनों से टेंशन मे थी।उन्हे उम्मीद भी नही थी कि उनकी लड़की इतना बड़ा कदम उठायेगी।आरोपी ललवानी जैसा दिखने मे अच्छा है ,उतना ही वह बुरा इंसान है| मेरी बेटी को 2साल से परेशान कर रहा था, शादी भी नही करने दे रहा था और बदनाम करते थे ताकि  रिश्ता न हो सके। बेटी का दो बार रिश्ता टूट गया था जिससे वह बहुत दुखी थी। 20 अक्टूबर को शादी होने वाली थी आज वैशाली हम सबसे दूर हो गई। पुलिस ने राहुल ललवानी और उसकी पत्नि को गिरफतार पूछताछ की जा रही है।