jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज : नवीन संगीत कॉलेज का लोकार्पण कर CM बोले, किशोर दा के नाम से जाना जाएगा कॉलेज; जल्द होगा नामकरण

रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार खंडवा ब्यूरो गणेश भावसार। रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री।
खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नवनिर्मित रवींद्र भवन (संगीत कॉलेज) का लोकार्पण किया। उन्हाेंने घोषणा की कि किशोर दा के नाम से संगीत कॉलेज का नामकरण किया जाएगा। यह घोषणा शिवराज ने खंडवा की प्रभारी एवं संस्कृति तथा अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर को संबोधित करते हुए कहीं।

निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे खंडवा पहुंचे। वे सेंट्रल स्कूल के हेलीपेड पर उतरे, यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद सीधे रवींद्र पहुंचे है। जहां संगीत संकुल (रवींद्र भवन) का लोकार्पण कर अन्य शासकीय कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन, कन्यापूजन करके रवींद्र भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। फिलहाल मुख्यमंत्री का संबोधन जारी है।