jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

खातेगांव: 10 वर्ष की बालिका को अगवा करने का प्रयास, बच्ची सुरक्षित आरोपी की पहचान नहीं हुई ,पुलिस सीसी फुटेज खंगालने में लगी

 देवास हरदा खातेगांव नगर के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले योगेश कहार( हलवाई) की 10 वर्षीय बेटी को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है।बेटी सुरक्षित है लेकिन उन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन उधर पुलिस का कहना है की बच्ची बार-बार बयान बदल रही है। इससे पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।

खातेगांव नगर के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले योगेश कहार हलवाई ने मीडिया से चर्चा करने के दौरान बताया कि मंगलवार 3:30 बजे के लगभग जब पूरा परिवार घर में सोया था ।इस दौरान कुछ लोगों ने घर से उस समय बेटी को अगवा करने का प्रयास किया।

जब वह खेल रही थी वही उनका मोबाइल भी साथ ले गए आरोपियों ने बेटी को कैमरो से बचाते हुए एक निजी यात्री बस में इंदौर के लिए बिठा दिया और उसे मोबाइल देते हुए कहा कि इंदौर में आपसे कोई मोबाइल मांगेगा तब दे देना, आरोपी बस मे सवार नहीं हुए,जब बच्ची के रोने पर यात्रियों ने पूछा तो उसके बताएं कि उसे कोई जबरदस्ती ले जा रहा है तो उसे तीन बत्ती चौराहे पर उतार दिया गया।

- Install Android App -

बेटी ने घर जाकर पूरी घटना बताइए तब पिता ने बेटी को पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे और पुलिस को सारी घटना बताइए अभी बच्ची को अगवा करने वाले लोगों के नाम सामने नहीं आए हैं। और ना ही उनकी पहचान हो पाई है। पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस का कहना है की बच्ची के बार-बार बयान बदलने से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। अभी 3 दिन पहले ही तीन बच्चे को अगवा करने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और अगवा करने का मामला सामने आने से क्षेत्र में दहशक का माहौल है।
–