jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

खातेगांव के सीएम राइज स्कूल में वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न 

अनिल उपाध्याय  खातेगांव: म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ‘पंच-ज” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही है, इसी अनुक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं द्वितीय जिला न्यायाधीश खातेगांव के निर्देशानुसार वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाए जाने हेतु मंगलवार को शासकीय मॉडल सीएम राइज स्कूल खातेगांव में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में श्रीमति राधा उईके व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगाव, श्री पंकज सविता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव, श्री राजू पन्द्रे व्यवहार न्यायाधीश, श्री अनिल उपाध्याय एडवोकेट, श्री मोहनलाल गुर्जर, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती ज्योति बैक, उप प्राचार्य श्री महेश माली, शिक्षक शरद शर्मा, खेल प्रशिक्षक योगेश जाणी,द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शासकीय मॉडल स्कूल सीएम राइज खातेगांव में न्यायाधीशगण, स्कूल टीचर्स एवं खातेगांव न्यायालय के कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने भी एक पौधा मां के नाम से वृक्षारोपण कर शपथ ली।

प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के दौरान शासकीय मॉडल स्कूल सीएम राइस खातेगांव में आयोजित वृक्षारोण शिविर में श्री पंकज सविता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव ने पर्यावरण के संबंध में पौधो को कमजोर न करने के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चो को आईटी एक्ट के संबंध में जानकारी दी।

- Install Android App -

और लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने एवं मोबाईल, वाट्सअप तथा फेसबुक से होने वाले अपराधों के संबंध में तथा इससे संबंधित लाभों की जानकारी विस्तार से बताई गई है एवं मोबाईल का सदपयोग करने के संबंध में जानकारी दी।

इसी अनुक्रम पर श्री राजू पन्द्रे व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड खातेगांव ने मानव जीवन को सुखी समृद्ध एवं संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का विशेष महत्व होना बताया है। वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है जो मानव जीवन के लिए कल्याणकारी होता है। मानव सभ्यता का उदय भी वन वृक्षों की ही गोद में हुआ है। और अपने जन्म दिवस पर हर साल पौधे लगाने तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पेड़ो की सुरक्षा के संबंध जानकारी दी।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमति राधा उईके व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव, श्री पंकज सविता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव, श्री राजू पन्द्रे व्यवहार न्यायाधीश, श्री अनिल उपाध्याय एडवोकेट, श्री रामनारायण भसारे, श्री अशीष पाठक, श्री लखन माली, श्री मोहनलाल गुर्जर, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती ज्योति बैंक, उप प्राचार्य श्री महेश माली, शिक्षक शरद शर्मा, खेल प्रशिक्षक योगेश जानी छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक उप प्राचार्य श्री महेश माली ने किया। स्वागत भाषण प्राचार्य श्रीमती ज्योति बैक ने दिया एवं आभार खेल शिक्षक योगेश जाणी ने माना।

————