jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

पंचायत में ग्रामीण उपस्थित होकर 1 दिन पूर्व मनाया सुशासन दिवस

मकड़ाई समाचार छीपानेर। ग्राम पंचायत भवन छीपानेर में शासन के आदेशानुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुये उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के लिये ग्रामीण शासकीय कर्मचारी, ग्रामीण जनता पंचायत भवन में एकत्रित हुये और सुशासन दिवस मनाया गया। सुशासन दिवस पर पंचायत सचिव महेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सभी शासकीय कर्मचारियों और उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई तथा साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाये गये। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मंगल सिंह पवार, संजू कलम, मुकेश धनगर रोजगार सहायक, अरविंद चौहान, दुर्गा प्रसाद गुर्जर, नीलेश चौहान, सोनू सोलंकी, पंकज धुर्वे, बलराम गुर्जर, अखिलेश केवट, भीमसिंह मण्डलेकर आदि मौजूद थे।