jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

पीएम मोदी ने ओडिशा, बंगाल और झारखंड को दी 1000 करोड़ रुपए की मदद

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चक्रवाती तूफान (Cyclone Yaas) से हुए नुकसान का जायजा लिया और राज्य सरकारों के साथ रिव्यू मीटिंग की। पीएम ने तूफान से हुई बर्बादी को देखते हुए ओडिशा, बंगाल और झारखंड को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए फौरन 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसमें ओडिशा को तुरंत 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए और 500 करोड़ रुपये आवंटित किये जाएंगे, जो नुकसान के आधार पर जारी किया जाएगा। पीएम ने चक्रवात यास के कारण मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया।

- Install Android App -

पीएम ने नुकसान का ढंग से आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी दल तैनात करने का भी निर्देश दिया, जो राज्यों का दौरा पर वास्तविक नुकसान का आकलन करेगा। इसके साथ ही केंद्र ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री को बताया गया कि चक्रवात यास के कारण सबसे अधिक नुकसान ओडिशा में हुआ है, जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। प्रधान मंत्री ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।