jhankar
ब्रेकिंग
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी

बसपा का 9 बागी विधायक अखिलेश यादव से मिले, छोड़ सकते हैं मायावती का साथ

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी करीब 8 माह बाद होने वाले चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका लगा है। बसपा के 9 बागी विधायक लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इनका बसपा छोड़, सपा में शामिल होना तय माना जा रहा है। जिन विधायकों ने अखिलेश से मुलाकात की, उनमें असलम राइनी (भिनगा), असलम अली चौधरी (ढोलाना), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर), हाकिम लाल बिंद (हांडिया), हरगोविंद भार्गव (सिधौली), सुषमा पटेल (मुंगरा), वंदना सिंह (सगड़ी), रामवीर उपाध्याय (सादाबाद) और अनिल सिंह (उन्नाव) शामिल हैं।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के 18 विधायक हैं, जिनमें से 9 पिछले साल राज्यसभा चुनाव से पहले बागी हो गए थे। इन्होंने दल-बदल कानून से बचने के लिए पार्टी तो नहींं छोड़ी, लेकिन अब अखिलेश यादव से मिलकर अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा। अखिलेश यादव यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रदेश में भाजपा का मुकाबला सपा ही कर सकती है। वहीं बसपा के लिए खुद को मजबूत करना मुश्किल होगा।

यूपी में 8 माह बाद विधानसभा चुनाव होना हैं। कांग्रेस ने पहले ही प्रियंका गांधी को मैदान में भेज दिया है। वहीं इस बार बहुमुखी मुकाबला हो सकता है। एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा और बसपा हैं।